सबसे ज्यादा खाई जाने वाली स्वादिष्ट हरी पत्तेदार सब्जियां की नाम

सब्जियां हमारे आहार का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और हर रोज हमें इसकी सेवन करनी चाहिए। हरी पत्तेदार सब्जियां विशेष रूप से ताजगी, स्वाद और पोषण से भरपूर होती हैं। पालक, मेथी जैसी भाजी वाली सब्जियों को पत्तेदार सब्जियां या लीफी वेजिटेबल कहा जाता है।

ये सब्जियां स्वादिष्ट तो होती ही हैं, इसके अलावा पोषक तत्वों से भरपूर यानि बेहद पौष्टिक भी होती हैं। हरी पत्तेदार सब्जियों का इस्तेमाल सलाद, सब्जी, सूप, जूस आदि डिशेस बनाने में किया जाता है।

इन सब्जियों का उपयोग भारतीय खाने में व्यापक रूप से किया जाता है और इसमें हमारी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद गुण छुपे होते हैं। यदि आप सब्जियों को उगाने के शौकीन हैं, तो आप इस आर्टिकल में बतायी गयी लोकप्रिय और स्वादिष्ट हरी पत्तेदार सब्जियों को अपने होम गार्डन में उगा सकते हैं।

इस लेख में, हम आपको सबसे ज्यादा खाई जाने वाली स्वादिष्ट हरी पत्तेदार सब्जियों के नाम बताएंगे जो आपके आहार में शामिल करने से आपको स्वस्थ और पोषित रखेंगी।

हरी पत्तेदार सब्जियों की नाम का लिस्ट

Green Leafy Vegetables Name In Hindi


पालक

पालक सबसे ज्यादा उपयोग की जाने वाली पत्तेदार सब्जी में से एक है। यह सब्जी काफी टेस्टी और हेल्दी मानी जाती है। पालक का इस्तेमाल सूप, जूस, सलाद, सब्जी, दाल, खिचड़ी, पकोड़े जैसे बहुत तरह-तरह के व्यंजन बनाने में किया जाता है। आप पालक को सालभर कभी भी होम गार्डन में उगा सकते हैं।

बोक चोय

बोक चोय एक फेमस पत्तेदार सब्जी है, जिसे कई लोग पाक चोई और चीनी पत्तागोभी के नाम से भी जानते हैं। बोक चॉय सब्जी का पूरा पौधा खाने योग्य होता है, यानि इसकी पत्तियां और डंठल दोनों को खाया जा सकता है। टेस्टी और हेल्दी पाक चोय को सलाद के रूप में कच्चा भी खा सकते हैं और इसकी सब्जी भी बनाई जा सकती है। कई लोग इसका जूस भी बनाकर पीते है।

सरसों का साग

सरसों साग एक काफी लोकप्रिय हरी पत्तेदार (भाजी) सब्जी है, जो उत्तर भारत में सबसे ज्यादा खाई जाती है। यह न केवल स्वादिष्ट सब्जी है, बल्कि कई पोषक तत्वों से भरपूर भी होती है। सरसों के पत्ते की सब्जी बनाई जाती है, जो कि सरसों का साग नाम से बहुत फेमस है। होम गार्डन में उगाने पर 30 से 40 दिन में ही सरसों के पत्ते हार्वेस्ट करने को मिल जाते हैं।

सॉरेल

सॉरेल एक स्वादिष्ट लीफी वेजिटेबल है, जिसके पत्ते (Sorrel Leaves) पालक और केल के जैसे दिखते हैं। सॉरेल के पत्तों में नींबू जैसा खट्टा स्वाद होता है, जिसके कारण इसे खट्टी पालक भी कहा जाता है। इसके पत्तों को सलाद के रूप में खाया जाता है, इसके अलावा पास्ता, चाउमीन जैसे पकवानों की गार्निशिंग (सजावट) करने के लिए भी सॉरेल के पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है।

मेथी की भाजी

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही बाजार में मेथी की भाजी आने लगती है। यह काफी टेस्टी और हेल्दी पत्तेदार सब्जी है। मेथी भाजी की पूड़ी, पराठे और सब्जी बनाई जाती है। होम गार्डन में बीज से मेथी उगाने पर एक महीने के अंदर ही इसकी पत्तियां तोड़ने लायक हो जाती हैं।

बथुआ की सब्जी

सर्दियों के समय मार्केट में उपलब्ध बथुआ की भाजी सबसे कॉमन और स्वादिष्ट पत्तेदार सब्जियों में से एक है। इसका इस्तेमाल पालक की तरह ही सब्जी, सलाद, पकोड़े आदि बनाने में में किया जाता है। कई लोग बथुआ का रायता भी बनाते हैं। होम गार्डन में यह हरी पत्तेदार सब्जी काफी कम समय में, वो भी बिना ज्यादा देखरेख के उगाई जा सकती है।

अरबी के पत्ते

अरबी या घुइंया एक ऐसी सब्जी है, जिसकी जड़ों (कंद) को भी और उसके पत्तों दोनों को स्वादिष्ट सब्जी बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। इस पौधे में हरे रंग के दिल के आकार के बड़े-बड़े पत्ते होते हैं। घुइंया के पत्ते से मुख्य रूप से पकोड़े बनाये जाते हैं। कुछ लोग इसे साग या सब्जी के रूप में भी इस्तेमाल करते हैं।

केल

केल ठंड के मौसम में उगाई जाने वाली एक स्वादिष्ट पत्तेदार हरी सब्जी है। यह दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय और पौष्टिक सब्जियों में से एक है। केल सब्जी के पत्तों को सलाद के रूप में और सब्जी बनाकर खाया जाता है।

धनिया

धनिया की पत्ती सबसे ज्यादा उपयोग की जाने वाली सब्जी है। यह मुख्य रूप से कई डिशेस की गार्निशिंग और फ्लेवर जोड़ने के काम आती है। सभी सब्जियों और दालों में इसको फ्लेवर के लिए डाला जाता है। इसके अलावा धनिया की चटनी भी बेहद शौक से खाई जाती है।

दोस्तों इसी तरह इस ब्लॉग पर विटामिन सी और विटामिन ई की सब्जियों के बारे में बताया गया है जिसको पढ़कर अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

क्या हरी पत्तेदार सब्जियों में पोषक तत्व होते हैं?

हाँ, हरी पत्तेदार सब्जियों में पोषक तत्व होते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं।

क्या हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना आपको मदद करेगा वजन कम करने में?

हाँ, हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना आपको वजन कम करने में मदद कर सकता है क्योंकि इनमें कम कैलोरी होती है और ये पोषण से भरपूर होती हैं।

कौनसी सब्जी हरी पत्तों से बनाई जाती है?

कई सब्जियां हरी पत्तों से बनाई जाती हैं, जैसे कि पालक, मेथी, और पुदीना। इनका सेवन करना स्वादिष्ट और स्वास्थ्यप्रद होता है।

क्या हरी मिर्च खाने से पेट दर्द होता है?

हरी मिर्च का तीखापन पेट दर्द का कारण बन सकता है, खासकर यदि आपको पेट संबंधी समस्याएं होती हैं। इसलिए इसका सेवन मात्रा में करें और अगर आपको पेट दर्द होता है तो इसका सेवन रोकें।

क्या हरी पत्तेदार सब्जियां कच्ची खाने से सुरक्षित होती हैं?

हाँ, कई हरी पत्तेदार सब्जियां कच्ची खाने से सुरक्षित होती हैं, जैसे कि कच्चे ताजे सलाद या अचार। लेकिन कुछ सब्जियां जैसे कि बैंगन और आलू को पका हुआ खाना बेहतर होता है।

निष्कर्ष

इस लेख में, हमने सबसे ज्यादा खाई जाने वाली स्वादिष्ट हरी पत्तेदार सब्जियों के नाम बताएं। इन सब्जियों का सेवन करना आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है और इससे आपका आहार स्वादिष्ट और पोषण से भरपूर होगा। अब आप इन सब्जियों को अपने भोजन में शामिल करके एक स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post