मोटापा घटाने वाली सब्जियों के नाम और फायदे

हम आज आपको वजन कम करने वाली सब्जियों के नाम हिंदी में बताएँगे। हरी-भरी सब्जियों को देखकर मन खुश हो जाता है। शायद ही कोई ऐसा होगा जिसे सब्जियां पसंद न हों।

आरोग्य की दिशा में जागरूकता ने सब्जियों के प्रति हमारा ध्यान आकर्षित किया है। बढ़ता हुआ वजन आज के दिनों में लगभग 90 प्रतिशत लोगों की समस्या बन गया है। आपको हैरानी होगी कि कुछ ऐसी सब्जियां हैं, जो वजन कम करने में मददगार हो सकती हैं।

यदि आप भी आसानी से वजन कम करना चाहते हैं, तो जरूर पढ़ें। यहाँ पर हम आपको वजन कम करने से संबंधित सब्जियों के नाम और उनके फायदे बताएँगे। इन सब्जियों को अपने आहार में शामिल करके आप सुंदर, प्रकृष्ठ, और स्वस्थ शरीर प्राप्त कर सकते हैं।

चलिए जानते हैं कि कब, कैसे, और कितनी मात्रा में इन सब्जियों का उपयोग करना चाहिए।

मोटापा घटाने वाली सब्जियों के नाम

motapa-ghatane-wali-sabjiyon-ke-naam


नीचे दी गई तालिका में 5 सब्जियां हैं । जिनके निरन्तर सेवन से बड़ी तेजी से वजन घटाया जा सकता है। ये सब्जियां किस प्रकार काम करती हैं । इन सब्जियों का उपयोग करने का तरीका क्या है, जानने के लिए अवश्य पढ़ें।

लौकीBottle Gourd
तुरईRidge Gourd
पत्त्तागोभीCabbage
बरबटीLobia
खीराCucumber

सब्जियों का शरीर पर प्रभाव

हमारे शरीर पर सब्जियों का कैसा प्रभाव होता है, ऐसा जानने के लिए इस लेख को ज़रूर पढ़ें। साथ ही, प्रत्येक सब्जी में अलग-अलग पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। इन पोषक तत्वों के बारे में जानना बहुत महत्वपूर्ण है। इससे हमें सब्जियों का महत्व समझने में मदद मिलेगी।

चलिए अब जानते हैं, मोटापा घटाने वाली सब्जियों के बारे में,

लौकी

वेटलॉस करने के लिए सब्जियों की सूची में सबसे पहले नाम लौकी का आता है। लौकी में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। यह पाचन प्रणाली को मजबूत करती है और चयापचय प्रक्रिया को सही रखती है। यह भूख को बढ़ाती है और उसे नियंत्रित भी करती है।

लौकी आसानी से पकने वाली होती है और इसमें पानी की अधिक मात्रा होती है। इसके अंदर विटामिन ए, बी, सी, ई शामिल होते हैं जो हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं। यह फोलेट, आयरन, मैग्नीशियम, और पोटेशियम जैसे खनिज तत्वों का भंडार है।

लौकी में सेचुरेटेड फैट और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बहुत कम होती है। यह वजन कम करने में बहुत सहायक होती है। वेटलॉस के लिए, लौकी का रस सबसे अच्छा होता है और इसे खाली पेट सुबह के समय पीना चाहिए।

लौकी का नियमित सेवन करके घर बैठे आसानी से वजन कम किया जा सकता है। हालांकि, दिन में एक बार ही लौकी का रस पीना काफी होता है। यह पूरे दिन के लिए ऊर्जा प्रदान करता है।

तुरई

तुरई वेटलॉस की सूची में दूसरा नाम है। इसमें फाइबर और पानी की अधिक मात्रा होती है। यह शरीर में धीरे-धीरे अवशोषित होता रहता है।

तुरई खाने से लंबे समय तक पेट भरा सा लगता है। इसमें कैलोरी बहुत कम होती है। वजन कम करने में यह बहुत लाभकारी होती है और पाचन प्रणाली को ठीक करती है।

तुरई में विटामिन ए, विटामिन बी6, विटामिन सी होते हैं। इसमें सेचुरेटेड फैट और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बहुत कम होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और अल्कलॉयड कंपाउंड भी अधिक होते हैं।

यह शरीर से सभी विषैले तत्वों को बाहर निकाल देती है। तुरई को दही के साथ रायता बनाकर, सब्जी या पकोड़े बनाकर खाया जाता है। नरम और कोमल तुरई को ही उपयोग में लेना चाहिए।

तुरई कड़ी हो जाने पर खाने योग्य नहीं होती, उसका फाइबर कड़ा हो जाता है जिससे पेट को नुकसान पहुंचता है और पोषक तत्व भी नष्ट हो जाते हैं।

पत्त्तागोभी

वेटलॉस की सूची में तीसरे स्थान पर महत्वपूर्ण सब्जी पत्तागोभी है। पत्तागोभी वजन कम करने में मदद करती है और इम्युनिटी को बढ़ाती है।

इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालते हैं। यह चयापचय प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाती है और पाचन तंत्र को मजबूत करती है। नियमित सेवन से कब्जियत दूर होती है और यह फैट कटर की तरह काम करती है।

पत्तागोभी को सलाद, सब्जी और सूप के रूप में उपयोग किया जाता है। पत्तागोभी का सेवन करने से पहले इसे अच्छी तरह से उबालकर खाना चाहिए। इसमें मौजूद विटामिन और लवण शरीर में अल्सर की कोशिकाओं के उत्पादन को रोकते हैं।

बरबटी

विटामिन ए और विटामिन सी का स्रोत बरबटी एक आदर्श सब्जी है। बरबटी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को डिटॉक्स करते हैं और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करती है। इससे पेट में होने वाले संक्रमण को रोकती है। इसे सलाद, सब्जी और सूप के रूप में खाया जाता है।

यह भूख को नियंत्रित करती है और मोटापा को दूर करने और वजन को नियंत्रित करने में सहायक होती है। बरबटी में मौजूद डाइटरी फाइबर पाचन प्रणाली को स्वस्थ रखने में मदद करती है। इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम, और साइस्टोजिन तत्व होते हैं।

बरबटी पाचन सम्बन्धी सभी समस्याओं को दूर करती है और वेटलॉस की सूची में यह चौथे स्थान पर है। मधुमेह के रोगियों के लिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण है।

खीरा

वेटलॉस की सूची में खीरा छठे स्थान पर है। सलाद के रूप में लोकप्रिय सब्जी खीरा है। इसे कच्चा ही नमक-मिर्च लगाकर खाते हैं और यह तत्काल ही भूख को मिटाता है।

खीरा में पानी की अधिक मात्रा होती है, लगभग 95 प्रतिशत। यह शरीर में पानी की कमी को दूर करता है। खीरा का रस बहुत ठंडा माना जाता है और गर्मियों में इससे बहुत आराम मिलता है। इसमें विटामिन सी और विटामिन क पाये जाते हैं।

खीरा में कॉपर, मैग्नीशियम, पोटैशियम, मैंगनीज, और सिलिका जैसे महत्वपूर्ण तत्व पाए जाते हैं। वेटलॉस के मामले में, खीरा को भरपूर मात्रा में खाने की सलाह दी जाती है।

इसमें बहुत कम कैलोरी होती है, जिससे पेट भर जाता है, लेकिन वजन बढ़ता नहीं है। वेटलॉस करना चाहते हैं तो खीरा का व्यापक उपयोग करें।

आखिरी बाते

मोटापा वास्तव में एक अभिशाप है, और इसका कारण हमारी गलत आहार चर्या होती है। अगर आप वास्तविक रूप से वेटलॉस करना चाहते हैं, तो सब्जियां एक बेहतर विकल्प हैं।

सब्जियों का सही और उचित समय में उपयोग करना बहुत लाभकारी होता है। सूर्योदय से सूर्यास्त तक, आप किसी भी समय खाना खा सकते हैं। हालांकि, सूर्यास्त के बाद की भोजन आपको केवल मोटापा और बीमारियों का ही नुकसान पहुंचाएगा।

अगर आप एक फिट और स्लिम शरीर चाहते हैं, तो रात के भोजन को अवॉइड करें। ऊपरोक्त सलाह सामान्य और स्वस्थ व्यक्ति के साथ-साथ अस्वस्थ व्यक्ति के लिए भी उपयोगी होती है। व्यस्त रहें, स्वस्थ रहें और सूर्यास्त के बाद भोजन को छोड़ दें।

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। ऊपरोक्त सब्जियों के अलावा और भी ऐसी सब्जियां हैं जो वेटलॉस करने में सहायता करती हैं। अगर आप उन सब्जियों के नाम जानना चाहते हैं, तो कृपया टिप्पणी करें।

हमें सब्जियों से संबंधित सभी जानकारी के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। आपका इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद!

Post a Comment

Previous Post Next Post